Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

सिकंंदरपुर में सुभासपा को हल्का झटका, आधा दर्जन राजभर सुभासपा छोड़ भाजपा में

-विधानसभा चुनाव 2022
-अपने गांव बरापन्नो में विधायक संजय यादव को बुला किया स्वागत
-एक स्वर से सभी ने कहा मोदीजी योगीजी से प्रभावित होकर लिया निर्णय

बलिया : विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के विचार व्यवहार की समीक्षा तो वोटर कर ही रहे हैं पर दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी उनके समर्थक देख सुन और समझ रहे हैं। इसीक्रम में सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में सुभासपा को झटका लगा है। बरापन्नो गांव के आधा दर्जन राजभर समुदाय के सुभासपा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। विधायक को घर बुला सभी ने स्वागत करते हुए बताया और कहा कि मोदीजी योगीजी के देशहित के कार्यों से हम प्रभावित हैं।

(बरापन्नो गांव में स्वागत करते और स्वागत लेते विधायक संजय यादव)

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरापन्नो में पूर्व चैयरमैन शसंजय जयसवाल व राजू प्रसाद तुरैहा के सानिध्य में शिवदास राजभर, सुरेन्द्र राजभर, हीरा राजभर, साधु राजभर, विपुल राजभर ने सुभासपा छोड़ा और भाजपा के साथ हो गए। उनके साथ ही कुण्डल गुप्ता, विमलेश गुप्ता, रविन्दर तुरैहा, शशि तुरैहा, अरविंद गुप्ता भी भारतीय जनता पार्टी और मोदीजी और योगीजी की नीतियों से प्रभावित होकर सुहेलदेव समाज पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।

भारतीय जनता पार्टी 359 विधानसभा सिकन्दरपुर के प्रत्याशी संजय यादव ने उनके बुलावे पर वहां जनचौपाल लगाया तथा संबोधन में सभी सम्मानित लोगों का अभिवादन किया तथा 2022 में भाजपा को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने हेतु अपील किया। सभी ने विधायक उम्मीदवार के आग्रह का स्वागत अभिनंदन किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking