Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सिकंदरपुर के निवासी सपा के जिला कोषाध्यक्ष को सिकंदरपुर विधानसभा का बनाया गया प्रभारी

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने सिकन्दरपुर के निवासी और समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मदन राय को सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी संगठन का प्रभारी नियुक्त किया है।

हालांकि मदन राय को सिकंदरपुर का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी को कितना लाभ मिलेगा यह दखने का विषय है क्योंकि मदन राय उसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं और पार्टी के पुराने नेता भी। विधानसभा का चुनाव सिर पर है और सिकंंदरपुर नए और पुराने सटपा नेताओं के जंग का अखाड़ा बना हुआ है। प्रेस को उक्त आशय की जानकारी देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी” ने प्रशन्नता व्यक्त किया है और कहा कि मदन राय एक कुशक संगठन कर्ता हैं तथा सबको मिलाकर एक साथ चलने की उनमें अद्भुत क्षमता है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस मनोनयन का भरपूर लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा। पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व इस मनोनयन हेतु साधुवाद के पात्र हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking