Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सिकंदरपुर सपा में अल्पसंख्यक जंग तो बलिया नगर विधानसभा भाजपा में ब्राह्मण जंग

-विधानसभा चुनाव 2022
-एक विधानसभा में पूर्व मंत्री के विरुद्ध तो एक विधानसभा में वर्तमान मंत्री के विरुद्ध है जंग

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की जंग तो सभी राजनीतिक दलों में दिखने लगी है पर बलिया जिले के सिकंदरपुर और बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति मिलती जुलती है।सिकंदरपुर की समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच टिकट की जंग है तो बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की सत्ताधारी भाजपा में जंग ब्राह्मण समाज के बीच। दोनों विधानसभा क्षेत्र में एक बात और मिलती आ रही है कि सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री के खिलाफ जंग है तो बलिया नगर में वर्तमान मंत्री के खिलाफ।
सिकंदरपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी की बात करें तो यहां समाजवादी पार्टी में दिग्गज नेता पूर्व मंत्री मो. रिजवी मजबूत दावेदार और पिछले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार भी थे। वे पूर्वर्ती सपा सरकार में मंत्री थे। इस बार वहां टिकट की जंग अल्पसंख्यक समुदाय में ही दिख रही है। यहां से सपा से टिकट मांगने वालों में शेख अहमद अली ” संजय भाई”, डा. शोएबुल इस्लाम, जुबेर सोनू, मो. वलिउल्लाह का नाम है। सभी अल्पसंख्यक ही हैं।
बात नगर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां से भाजपा के आनंद स्वरूप शुक्ल विधायक हैं। वह पहली बार विधायक चुने गए हैं और योगी सरकार में राज्य मंत्री भी हैं। उनके विरुद्ध टिकट मांगने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नागेंद्र पांडेय, पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक व जितेंद्र तिवारी हैं। नकुल चौबे भी इसी कतार में शायद हैं। आनंद स्वरूप शुक्ल ब्राह्मण हैं और सभी टिकट मांगने वाले भी दमदार ब्राह्मण।
देखना अब रोचक होगा कि सिकंदरपुर में अखिलेश यादव और बलिया नगर में भाजपा संगठन किसे विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए चुनता है।।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking