उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

स्टार प्रचारक उतारने की दौड़ में भाजपा सबसे आगे, सपा कांग्रेस बसपा पीछे

-विधानसभा चुनाव 2022
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रक्षामंत्री, मनोज मृदुल और अश्विनी चौबे आ चुके हैं जिले में
-प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, स्मृति ईरानी सहित कई स्टार प्रचारकों का लगा है प्रोग्राम

बलिया : विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों के आने के दौर में भारतीय जनता पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है। बलिया में कांग्रेस, सपा, बसपा का कोई नेता अब तक जिले में नहीं आया जबकि भाजपा के क ई दिग्गजों का प्रोग्राम हो चुका है कई लोगों का लगा भी है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भारत सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे, स्टार भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी मृदुल का कार्यक्रम लग चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फेफना, रक्षामंत्री ने सिकंंदरपुर, मनोज तिवारी मृदुल ने बलिया नगर, अश्विनी चौबे ने फेफना और बलिया नगर में जनसभा को संबोधित किया है।

समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक नेता का प्रोग्राम नहीं लगा है। भाजपा की ओर से अभी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, स्मृति ईरानी सहित कई लोगों का प्रोग्राम लगा हुआ है। सपा बसपा और कांग्रेस की ओर से अपने उम्मीदवारों के लिए कौन कौन नेता जिले में आएंगे यह पता नहीं है। भाजपा चुनाव प्रचार के युद्ध में सपा बसपा और कांग्रेस को अब तक पूरी तरह परास्त कर चुकी है।