Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

हल्दी थाने में पंजीकृत गैगेस्टर का अभियुक्त चढ़ा दोकटी पुलिस के हत्थे

-पुलिस को सफलता
-मुखबिरी सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक ने किया गिरफ्तार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दोकटी को एक सफलता हाथ लगी। हल्दी थाने के पंजीकृत गैंगस्टर अभियुक्त थानाध्यक्ष के हत्थे चढ़ा।

थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक मय फोर्स द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र राज नारायण सिंह नि. ग्राम खलिसापुर (कारकपुर) थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को चिरैया मोड़ बैरिया से मुअसं 38/2022 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट 1986 थाना हल्दी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर बलिया और गाजीपुर में कुल नौ मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार सिंह को आवश्यक कार्यवाही करते न्यायालयके सिपुर्द कर दिया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking