Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

होली खेलने में विवाद, एक पक्ष ने किया फिर हमला पिता-पुत्र घायल

-फेफना थाना क्षेत्र का मामला
-सिंहपुर गांव में हुई घटना, थाना प्रभारी ने कहा तहरीर मिलते ही दर्ज होगा मुकदमा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक पक्ष घर पर चढ़ दूसरे पक्ष पर हमला कर पिता-पुत्र दोनों को घायल कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

सिंहपुर गांव में कुछ युवा शुक्रवार को आपस में होली खेल रहे थे। इसी बीच, सुमित सिंह तथा सुनील सिंह उर्फ भुअर में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन एक पक्ष ने सुमित सिंह (24) पुत्र राजेन्द्र सिंह के दरवाजे पर जाकर हमला बोल दिया। पुत्र सुमित को बचाने आये पिता राजेन्द्र सिंह पर भी हमला बोल दिया गया। घायल पिता-पुत्र को परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुनील चंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई होगी। एहतियातन पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking