बलिया

होली से पूर्व शराब तस्करी मामले में पुलिस को मिली भारी सफलता

-नरही व दुबहड़ पुलिस को कामयाबी
-दो चारपहिया वाहन संग नौ अभियुक्त चढे पुलिस के हत्थे, 150 लीटर से अधिक शराब भी

बलिया : होली के पूर्व अपने अवैध धंधे को व्यस्थित करने की फिराक में जुटे नौ शराब तस्कर बुधवार को बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए। नरही और दुबहड़ पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिली। लगभग डेढ़ सौ लीटर से अधिक शराब दो चारपहिया वाहन और नौ अभियुक्त पुलिस को मिले।

थाना नरही पुलिस व एसओजी टीम बलिया के संयुक्त अभियान में चार पहिया वाहन मारूती सुजुकी से 02 प्लास्टिक बोरी में 450 अदद फ्रूटी 8 P.M कुल 81 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राजेश कुमार यादव पुत्र स्व0 नाथुन यादव निवासी अनीसावाद थाना गरदनीबाद जिला पटना (बिहार), सन्तोष कुमार ततवां पुत्र स्व0 हरिहर दास निवासी माइल पकडी थाना विद्दूपुर जिला वैशाली (बिहार) तथा बलराम कुमार पुत्र राम करन राय निवासी सादिकपुर जिला पटना बिहार को भरौली गोलम्बर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चार पहिया वाहन मारूती कार बरामद हुई।
थाना दुबहड़ पुलिस ने एकही दिन दो स्थानों से शराब की खेप बरामद की। अखार तिराहा बलिया बैरिया मार्ग से अभियुक्तगण पिन्टू यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी अखार थाना दुबहड़ जिला बलिया और रामाधार सिह पुत्र स्व0 शिवजी सिंह निवासी ग्राम शिवपुर दियर नयी बस्ती बयासी थाना दुबहड़ जिला बलिया को 190 प्लास्टिक की बोतलों में कुल 34.20 लीटर गैर प्रान्त की अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।

वहीं जनाड़ी तिराहा बलिया बैरिया मार्ग से अभियुक्तगण वाहन चालक राजबीर सिंह पुत्र छट्ठी लाल सिंह नि0 बैजूटोला थाना रिविल गंज सारण बिहार, आलोक कुमार सिंह पुत्र बृज बिहारी सिंह नि0 बैजू टोला थाना रिविल गंज जि0 सारण बिहार और राज सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह नि0 बैजू टोला थाना रिविल गंडा जि0 सारण बिहार तथा सचिन कुमार सिंह पुत्र नन्द किशोर सिंह नि0 बेजू टोला थाना सिविल गंज जि0 सारण बिहार को एक स्विफ्ट कार न0 UP15AF8400 से 240 अदद फ्रूटी 8PM कुल 43.2 ली0 अवैध शराब ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।