Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

1036 अधिक कर्मियों का इस्तेमाल होगा विधानसभा चुनाव में

-मतदान विधानसभा का
-जिले में बढ़ाए गए 259 मतदान बूथ, पहले जिले में थे 2566 अब होगा 2825 बूथ

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुट गया है। कोविड और बढ़े मतदाताओं की संख्या को देखते हुए जिले में अब 2825 मतदान बूथ होंगे इससे पहले जिले में विधानसभा चुनाव में 2566 बूथों का इस्तेमाल होता था। जिले में बढ़े 259 बूथों के अनुसार 1036 कर्मियों का अधिक प्रयोग होगा।

विधानसभा चुनाव में पहले 2566 बूथ थे जिसमें 10264 कर्मियों की ड्यूटी लगती थी। अब जिले में 2825 बूथ हो गए हैं जिसमें 11300 कर्मियों की आवश्यकता होगी। जिला प्रशासन बढ़े हुए कर्मियों की ड्यूटी का प्रबंध करने में जुट गया है। आचार संहिता की घोषणा के बाद आधिकारिक ड्यूटी आदि का इंतजाम किया जाएगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking