Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

15 दिसंबर को बलिया टाउन हाल में होगा भव्य ब्राह्मण सम्मान समारोह

-प्रादेशिक आयोजन
-ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ करेगा आयोजन, सम्मानित किए जाएंगे सभी वर्ग के उत्कृष्ट ब्राह्मण

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : ब्राह्मण समाज को और एकजुट करने के लिए स्थापित ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जिले में 15 दिसंबर को एक ऐतिहासिक ब्राह्मण सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। आयोजन नगर के प्रसिद्ध बापू भवन टाउन हाल में होगा। उक्त आशय की जानकारी बलिया जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने बातचीत के दौरान दी।

बलिया समाचार ग्रुप से वार्ता के क्रम में राजेश मिश्र ने कहा कि उस दिन संगठन का वार्षिकोत्सव भी मनेगा। आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। कहा समारोह में जिले के सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकगीत गायक कन्हैया हरिपुरी और सुनिता पाठक के गीतों की प्रस्तुति होगी। जिले में बढ़ते ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रभाव को मिशन 2022 के तहत भी गंभीरता से देखा जा रहा है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking