Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर और दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हाथ

-दुबहड़ पुलिस को सफलता
-धरनीपुर मोड़ से शराब की हुई बरामदगी तो अखार से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दुबहड़ पुलिस व SOG टीम को बड़ी सफलता शनिवार को हाथ लगी। पुलिस ने 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को एक व्यक्ति के साथ धरनीपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली चार पहिया वाहन का भी नंबर प्लेट फर्जी मिला। थानाध्यक्ष दुबहड़ ने एक दुष्कर्म के आरोपी को भी अखार ढाले से गिरफ्तार कर लिया।

थाना दुबहड़ थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र एसओजी टीम प्रभारी अजय यादव के साथ मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जिला बलिया को धरनीपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ चार पहिया वाहन (जाईलो महिन्द्रा कार) भी बरामद हुई। पुलिस को कुल 30 पेटी में 1440 नग कुल मात्रा 259.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिला। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना दुबहड़ में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया गया। पुलिस को इस मामले में अभी एक की तलाश है।

दुष्कर्म का आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुबहड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2022 धारा 376,506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित पासवान पुत्र लल्लन पासवान निवासी ग्राम नगवां थाना दुबहड जनपद बलिया को थानाध्यक्ष दुबहड़ अतुल कुमार मिश्र मय हमराही पुलिस बल के द्वारा अखार चट्टी से शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस अभियुक्त को भी न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking