Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

11वीं की छात्रा के साथ मारपीट कर नहर में फेंकने की घटना निकली फर्जी

-पुलिस ने किया खुलासा

-प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने दिया पुरस्कार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 11वीं छात्रा को मार पीट कर नहर में धकेल देने की घटना प्रकाश में आयी थी। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस की जांच में वह घटना ही फर्जी निकली। पुलिस ने उक्त का खुलासा रविवार को किया। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया।

पुलिस जांच में यह मामला प्रकाश में आया कि 11वीं की छात्रा (पीड़िता) के साथ ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। पीड़िता व उसके परिवारीजन द्वारा स्वयं इस बात को स्वीकार भी किया गया है। पीड़िता द्वारा स्वयं अपने नीजी कारणों से उक्त को घटना की मन गड़ंत कहानी बनायी गयी थी। पीड़िता के शरीर पर आयी चोटें भी पीड़िता द्वारा स्वयं ही कारित की गयी थी। पीड़िता का न्यायालय के समक्ष बयान अंकित कराया जा चुका है। इस घटना के सफल अनावरण व सही सूचना देने हेतु पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जो 25 हजार ईनाम की घोषणा की गयी थी वह इनाम घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को ही दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking