
-जनपद की राजनीति
-पांच रत्न में वैसे तो सभी हैं हीरा पर कोहिनूर हीरा की भूमिका में पूर्व विधायक संजय यादव
-महिला विधायक केतकी सिंह और पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी हैं बड़े रणनीतिकार की भूमिका में
-पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी निभा रहे अहम भूमिका

शशिकांत ओझा
बलिया : उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव तो 2027 में होना है परंतु भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी राजनीतिक दल अभी से चुनावी मोड में आ गए हैं। मिशन 2027 की रणनीति बनाने लगी है। बात जनपद बलिया की करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी के पंचरत्न बड़ी भूमिका और जिम्मेदारी निभाने के अंदाज में दिख रहे हैं। बलिया भाजपा के इन पंचरत्नों में पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। पंचरत्न में शामिल सभी सदस्य वैसे तो हीरा की भूमिका में हैं पर पूर्व विधायक संजय यादव कोहिनूर हीरा जैसे अहम जिम्मेदारी में हैं।

भारतीय जनता पार्टी में आपसी द्वंद्व दिख नहीं रही पर आपसी प्रतिस्पर्धा खुलकर आमजन तक पहुंच गई है। भाजपा में विधानसभा चुनाव में पार्टी के अपनी भूमिका निभाने के लिए पंचरत्न तैयार हो गए हैं। सभी रत्न भाजपा के पुराने नेता और कार्यकर्ता हैं। सभी अपने अपने क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं और सदन में सहभागिता भी कर चुके हैं। मिशन विधानसभा में इन पंचरत्नों की भूमिका की बड़ी चर्चा जिले में है। पंचरत्न में वैसे तो सभी हैं हीरा पर कोहिनूर हीरा की भूमिका में पूर्व विधायक संजय यादव हैं। महिला विधायक केतकी सिंह और पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी बड़े रणनीतिकार की भूमिका में हैं तो पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी अहम भूमिका में दिख रहे हैं। चुनाव में बलिया भाजपा पंचरत्नों की भूमिका को लेकर आम और खास से लगाया संगठन और सरकार भी मंथन कर रहे हैं।






