
-अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ
-यज्ञ स्थल कपुरी तेलिया पोखरा शिव मंदिर पर श्रीराम कथा की भक्ति सरिता में सराबोर हुए श्रद्धालु
शशिकांत ओझा
बलिया : नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत कपुरी में स्थानीय नागरिकों के संकल्प और सहयोग से चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ में चल रही राम कथा में अयोध्या से पधारीं प्रज्ञा शुक्ला कए संगीतमय प्रवचन से क्षेत्र में भक्ति की धारा बह रही है।


कथा में प्रज्ञा शुक्ला ने दीपावली के दिन सत्संग की महिमा बड़ी विस्तार से बताई। संगीतमयी भाषा में कहा जिसे जीवन में मिला सत्संग है, उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है। कहा भगवान राम के नाम में गजब की तारण शक्ति है। नाम लेने से कल्याण होता है। कलियुग के भवसागर से पार जाने का एक मात्र माध्यम राम नाम ही है। कहा कलयुग का मैल धोने का एक मात्र साधन रामकथा है। कहा जब तक भगवान की कृपा नहीं होती, तब तक संत का दर्शन भी दुर्लभ है। कथावाचक ने कहा जब जीवन में ज्यादा प्रसन्नता हो तो किसी को कोई वचन नहीं देना चाहिए और जब मन में ज्यादा क्रोध हो तो कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। क्योंकि दोनों ही स्थिति में नुकसान अपना ही है। क्रोध बोध को समाप्त कर देता है। किसी की चर्चा करने से दोष उजागर हो तो वहां मौन हो जाना ही बेहतर होता है। अंत में कथावाचक ने कहा जिसने किया भजन तो उन्हें राम मिल गए। भजन गाकर सभी श्रद्धालु भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



