
-औचक शिष्टाचार मुलाकात
-सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्नेह पाकर गदगद हुए आनंद चौधरी

शशिकांत ओझा
बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की एक औचक शिष्टाचार मुलाकात आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई। पूर्व मुख्यमंत्री का स्नेह जिला पंचायत अध्यक्ष को मिला तो वह गदगद हो गए।


उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र और जिला पंचायत बलिया के अध्यक्ष आनंद चौधरी की मुलाकात सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आगरा एक्सप्रेसवे पर हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुस्कुराते हुए आनंद चौधरी को आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद और स्नेह पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी गदगद हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आनंद चौधरी से उनके जिले का हालचाल पूछा और पीठ थपथपाई। मिशन विधानसभा 2027 के दृष्टिकोण से इस मुलाकात को जिले में बड़ी गंभीरता से देखा जा रहा है।





