Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर पालिका नगर पंचायत मिलाकर कुल 12, सात है अनारक्षित

-आरक्षण सूची जारी

-जिले की दो नगर पालिकाओं में रसड़ा अनारक्षित, बलिया महिला वर्ग को

-जिले की 10 नगर पंचायतों में छह अनारक्षित, दो महिलाओं को दो पिछड़ा वर्ग को

शशिकांत ओझा

बलिया : निकाय चुनाव की दुंदुभी अब बजने ही वाली है सरकार ने आज प्रदेश के सभी जिलों में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के मुखिया (मेयर, अध्यक्ष चेयरमैन) पद पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी। बलिया जिले में नगर पालिका और नगर पंचायत मिलाकर कुल 12 हैं जिसमें सिर्फ दो नगर पंचायतों को छोड़ दें तो पूरे जिला अनारक्षित और महिला वर्ग के लिए ही आरक्षित है। कुल मिलाकर जहां महिला श्रेणी है वहां तैयारी में जुटे लोग अपने घर की महिलाओं को मैदान में उतारेंगे।

बात बलिया जनपद की करें तो यहां दो नगर पालिका क्षेत्र है। नगर पालिका बलिया और नगर पालिका रसड़ा। आरक्षण श्रेणी में बलिया महिला वर्ग के लिए आरक्षित है तो रसड़ा अनारक्षित है। यहां अब तैयारी करने वालों को तनिक भी निराशा आरक्षण को लेकर नहीं है। जिले के नगर पंचायतों को की बात करें तो नगर पंचायत रेवती, नगर पंचायत बेल्थरारोड, नगर पंचायत रतसड़ कला, नगर पंचायत बांसडीह, नगर पंचायत मनियर और नगर पंचायत सहतवार अनारक्षित है। यहां सबके लिए दरवाजा पूरी तरह खुला है। नगर पंचायत सिकंदरपुर औऋ नगृ पंचायत चितबड़ागांव में आरक्षण महिला वर्ग के लिए गया है। दरवाजा यहां भी बंद किसी के लिए नहीं है पर सिर्फ अब पहले से तैयारी कर रहे पुरुष नेता चेयरमैन प्रतिनिधि ही बनेंगे। नव गठित नगर पंचायत नगरा और नगर पंचायत बैरिया अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। यहां तैयारी में जुटे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को झटका जरूर लगा है। कुल मिलाकर पालिका पंचायत मिला 12 में सिर्फ दो में झटका महसूस हुआ है।

जिले की नगर पालिकाओं की स्थिति

नगर पालिका परिषद बलिया – महिला वर्ग

नगर पालिका परिषद रसड़ा – अनारक्षित

10 नगर पंचायतों की स्थिति

नगर पंचायत रेवती -अनारक्षित

नगर पंचायत बेल्थरारोड -अनारक्षित

नगर पंचायत रतसड़ कला -अनारक्षित

नगर पंचायत बांसडीह -अनारक्षित

नगर पंचायत मनियर -अनारक्षित

नगर पंचायत सहतवार -अनारक्षित

नगर पंचायत चितबड़ागांव -महिला वर्ग

नगर पंचायत सिकंदरपुर -महिला वर्ग

नगर पंचायत बैरिया -अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत नगरा -अन्य पिछड़ा वर्ग

Advertisement

7489697916 for Ad Booking