Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने रोकी रफ्तार

शशिकांत ओझा

बलिया : गड़वार-बलिया मार्ग पर स्थित नर्जनी गांव (रजवाड़) के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-गड़वार मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। 

सुखपुरा थाना क्षेत्र के नर्जनी (रजवाड़) गांव निवासी मोहन राजभर मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकले थे। सड़क पार करते समय बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-गड़वार मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर गड़वार व सुखपुरा थाने की पुलिस पहुंच गई। वहीं सदर एसडीएम अत्रैय मिश्र भी घटनास्थल में पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking