Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रितेश पांडेय बने अधिकार सेना बलिया युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

-युवा कार्यकारिणी का गठन

-जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने अपनी भी कार्यकारिणी का किया विस्तार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अधिकार सेना बलिया के जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में युवा अधिकार सेना, बलिया की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में कुल 6 सदस्य रखे गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने विस्तार पर मुहर लगा दिया है।

रितेश पाण्डेय (एमआर) को युवा अधिकार सेना बलिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ महबूब आलम तथा इंजिनियर अंकित गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अंकित गुप्ता को महामंत्री तथा कमलेश चौरसिया को मंत्री बनाया गया है। अखिलेश तिवारी को युवा अधिकार सेना का प्रवक्ता बनाया गया है।

जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार

जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमित कुमार गुप्ता को महामंत्री, नीरज पाण्डेय को संगठन मंत्री तथा दिनेश कुमार गिरि को मंत्री बनाया गया है। त्रिवेणी सिंह को बैरिया विधानसभा का महासचिव बनाया गया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking