Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

स्थानांतरित एडीओ पंचायत अनिल यादव की हुई भव्य विदाई

-हनुमानगंज में सम्मान समारोह
-विकासखंड के डवाकरा हाल में आयोजन, सफाई कर्मियों ने भव्य विदाई

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


शशिकांत ओझा


बलिया : क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज में बतौर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का कार्यभार संभाल रहे अनिल यादव का स्थानांतरण विकास खंड सोहांव के लिए हुआ है। स्थानांतरण के बाद मंगलवार को ब्लाक के सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत की भव्य विदाई की। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में खंड विकास अधिकारी और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने भी सहभागिता की।

 


विकासखंड हनुमानगंज ब्लाक मुख्यालय के डवाकरा हाल में आयोजित विदाई समारोह में सभी कर्मचारी नेताओं ने स्थानांतरित एडीओ पंचायत को मालाओं, अंगवस्त्रम और बुके से लाद दिया। खंड विकास अधिकारी ने इस दौरान कहा कि अनिल यादव ने जो लकीर कर्तव्य परायणता का खींचा उसे कायम रखना बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। कहा हमारी शुभकामना है कि वे भविष्य में जहां भी रहे सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करें। खंड विकास अधिकारी ने कहा आप कर्मचारी नहीं कर्मयोगी बने। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रृतिक कुमार ने एडीओ पंचायत के कार्यों की प्रशंसा की। स्थानांतरित एडीओ पंचायत अनिल यादव ने कहा हनुमानगंज ब्लाक का श्रृणी हू्ं कैसे उतारुंगा यह बड़ा सवाल है। कहा कि स्थानांतरण एक शास्वत प्रकिया है। कहा कर्तव्य परायणता हमारा सर्वप्रिय धर्म है। विदाई समारोह में चंद्रशेखर यादव जिलाध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ, अजय चौबे, सत्यदेव राम, लक्ष्मण यादव, संजय कुमार यादव, बेचन राम, मोहन सिंह मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking