
-त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष पर नगर पंचायत में महिला सम्मेलन आयोजित
शशिकांत ओझा
बलिया : नगर पंचायत कार्यालय परिसर में महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की और अहिल्याबाई के आदर्शों को नमन किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रतसड़ की पूर्व प्रधान सुश्री स्मृति सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई नारी शक्ति की प्रेरणा स्रोत थीं। उन्होंने न सिर्फ धर्म की रक्षा की, बल्कि समाज में महिलाओं को सम्मान व सशक्तता दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन त्याग, सेवा और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने अपने शासनकाल में 250 से अधिक मंदिरों का निर्माण कर धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता व विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया। उनका जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर नगर पंचायत की महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष मोती चंद गुप्ता, सभासद शिवमंगल सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, राम मोहन सिंह, अमित वर्मा, शौकत सोहराब अली, पिंटू चौरसिया, मनोज कन्नौजिया, सूर्य प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।