Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

वरिष्ठ भाजपा नेता देव नारायण सिंह “पूना” के घर संपन्न हुआ अखंड हरिकीर्तन

-धार्मिक आयोजन

-भृगु मंदिर के सामने स्थित आवास पर पवित्र सावन माह में हुआ आयोजन

-सिद्धसंत स्वामी हरिहरानंद जी महाराज का हुआ आगमन भी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पवित्र सावन अधिमास (पुरुषोत्तम मास) में वरिष्ठ भाजपा नेता और ब्लाक प्रमुख दुबहड़ प्रतिनिधि देव नारायण सिंह पुन्ना के अखंड हरिकीर्तन संपन्न हुआ। हरिकीर्तन समाप्ति पर सिद्धसंत स्वामी हरिहरानंद का आगमन भी हुआ। स्वामी हरिहरानंद के आशीर्वाद के पश्चात लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्लॉक प्रमुख रीता सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

शुक्रवार को स्वामी हरिहरानंद के आशीर्वाद से भाजपा नेता पुना सिंह ने महर्षि भृगु के मंदिर के सामने स्थित अपने आवास पर संपूर्ण विधि विधान से हरिकीर्तन प्रारंभ कराया। विधिवत पूजन अर्चन के बाद लगातार 24 घंटे हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे मंत्र का संगीतमयी उच्चारण हुआ।

कीर्तन समाप्ति के दौर स्वामी हरिहरानंद का आगमन हुआ। पूजन अर्चन के पश्चात स्वामी जी महाराज स्वयं भोजन ग्रहण के पश्चाप रवाना हो गए। उसके बाद प्रसाद का दौर प्रारंभ हुआ जो रात्रि तक चला। ब्लाक प्रमुख रीता सिंह ने आगंतुकों का अभिवादन किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking