Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

अंबेडकर जयंती पर जगदेवा गांव में एक दलित परिवार को मिला पक्के मकान का तोहफा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत जगदेवा गांव में अंबेडकर जयंती पर एक दलित परिवार को अपने पक्के घर का तोहफा मिला है। समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने दलित महिला प्रभा देवी के घर का भूमि पूजन किया।

 


समाजसेवी विनोद सिंह ने दो महीने के भीतर पक्का मकान बनाने का वादा किया। इसके साथ ही मकान बनाने का कार्य शुरू हो गया। प्रभा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन उन्हें आवास नहीं मिल पाया। वर्तमान में प्रभा देवी टूटी-फूटी झोपड़ी और टीन शेड में रहती हैं। उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर समाजसेवी विनोद सिंह ने मदद का फैसला किया। वे ढाई लाख रुपए की लागत से प्रभा देवी का पक्का मकान बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि दो महीने में घर बनकर तैयार हो जाएगा। प्रभा देवी के नाती उमेश ने बताया कि घास-फूस के घर में रहने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्का मकान बनने से परिवार बेहद खुश है। कार्यक्रम की शुरुआत में विनोद कुमार सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उमेश पासवान, मोहन राम, देव नारायण पासवान, ब्रजेश यादव, जेपी मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking