
-महाराष्ट्र महानगर पालिका चुनाव
-सपा द्वारा चुनाव प्रचार के लिए जारी एक दर्जन नेताओं में शामिल हैं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी

शशिकांत ओझा
बलिया : समाजवादी पार्टी ने मुंबई महाराष्ट्र यहां नगर पालिका चुनाव प्रचार हेतु एक दर्जन वरिष्ठ नेताओं की सूची जारी किया है। सपा द्वारा जारी सूची ने जनपद बलिया में एक उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। कारण इस सूची में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का नाम भी शामिल है। सपा की इस सूची में सांसद सनातन पांडेय केबाद अंबिका चौधरी जिले के एकलौते नेता हैं।

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, जावेद अली खान सांसद राज्यसभा, सनातन पांडेय सांसद, राम प्रसाद चौधरी सांसद, बाबू सिंह कुशवाहा सांसद, लालजी वर्मा सांसद, अंबिका चौधरी पूर्व मंत्री, राम अचल राजभर विधायक, नफीस अहमद राष्ट्रीय सचिव, लकी यादव विधायक, ललई यादव पूर्व मंत्री और राम आसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्री शामिल हैं।

जारी सूची में जनपद के सांसद सनातन पांडेय के अलावा अंबिका चौधरी अकेले नेता हैं। वैसे तो जनपद में समाजवादी पार्टी के लगभग एक दर्जन वरिष्ठ नेता हैं पर सिर्फ अंबिका चौधरी को सूची में स्थान मिलना पार्टी में अंबिका चौधरी की महत्ता और भूमिका को बता रहा है। अंबिका चौधरी अब मुंबई में समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ाने जाएंगे।




