
-गृह मंत्री की चुनावी जनसभा
-गृह मंत्री ने बलिया वासियों से कहा आपका एक वोट नीरज को सांसद, नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएगा


शशिकांत ओझा
बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के समर्थन में चुनावी जनसभा करने भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह माल्देपुर मैदान में पहुंचे। अमित शाह ने लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए अगले लक्ष्य को भी बताया। सभी संतों और देवताओं को नमन करते हुए बलिया वासियों से नीरज शेखर के समर्थन में कमल का बटन दबाने के अपील कि। इसी जनसभा में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


अमित शाह ने जनता से अपील की कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नीरज शेखर को अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा आपका एक वोट इस बार तीन कार्य करेगा। एक नीरज शेखर सांसद बनेंगे। दूसरा नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और तीसरा चंंद्रशेखर जी को श्रद्धांजलि भी होगी। कहा नीरज शेखर का नेतृत्व बलिया के विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। आपका एक वोट हमारे संकल्पों को साकार करेगा और बलिया को एक आदर्श जिला बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।


अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत महर्षि भृगु मुनि एवं शेर-ए-बलिया चित्तु पाण्डेय, शहीद मंगल पाण्डेय, पशुपतिनाथ महाराज को स्मरण कर किया। उन्होंने बताया की यह वीर भूमि बलिया पूरे भारत में सबसे पहले आजाद होने वाला जनपद है। भारत के स्वतंत्रता में इस भूमि का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने बलिया के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा, हमने पिछले वर्षों से जिस तरह से विकास कार्य चल रहे हैं, उससे अधिक गति से आगे काम करेंगे। बलिया के हर नागरिक को उनकी जरूरतें और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हमारा उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास प्राप्त करना है।




अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विपक्षी दलों के बारे में कहा कि उन्होंने राज्य के विकास की बजाय भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। कहा भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को एक नई दिशा दी है और हम प्रदेश के हर नागरिक की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नए मापदंड स्थापित किए हैं। बलिया के विकास के लिए हमारी योजनाएं और भी व्यापक और प्रभावी होंगी। आपके एक वोट से इस देश में दस सालो में अमूल चूल परिवर्तन हुए हैं। आपका एक वोट ने जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाकर हमेशा हमेशा के लिए इसे भारत का हिस्सा बनाया है। अबकी बार पाक अधिकृत काश्मीर को अपना बनाएंगे। विशाल जनसभा में मंच पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, संजय राय, दानिश आजाद अंसारी (राज्य मंत्री, श्रीमती रजनी तिवारी (राज्य मंत्री), केतकी सिंह (विधायक), वीरेंद्र सिंह मस्त (सांसद बलिया), रविशंकर सिंह पप्पू (विधान परिषद सदस्य), संजय यादव (जिलाध्यक्ष भाजपा), विजय बहादुर दुबे, उपेन्द्र तिवारी (पूर्व मंत्री), आनन्द स्वरूप शुक्ल (पूर्व मंत्री), चंद्रशेखर सिंह, सुरेन्द्र सिंह (पूर्व विधायक) सहित लोकसभा क्षेत्र बलिया के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में नागरिक बंधु एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसभा में ही समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।