
ब्रजेश दुबे
गड़वार (बलिया) : स्थानीय कस्बा में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा निकली। पंचायत भवन कार्यालय से ढोल नगाडे संग ग्राम प्रधान सुधा देवी के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में शामिल लोगों ने सभी घरों में जाकर घर घर एक मुट्ठी चावल व मिट्टी एकत्र किया। यात्रा ब्लॉक परिसर स्थित शिलाफलक पर जाकर सम्पन्न हुई।

इस दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भारत के वीर सपूतों को आजादी के मौके पर याद करना है। कहा कि हमारे वीर पुरुषों व महिलाओं के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरु किया गया है। मिट्टी का नमन व वीरों का वंदन मेरी माटी मेरा देश अभियान के प्रमुख घटक हैं। वहीं ब्लॉक परिसर में सभी लोगों को गांव को स्वच्छ रखने के प्रति शपथ भी दिलाई गई। अमृत कलश यात्रा में प्रधान प्रतिनिधि दीपक कन्नौजिया, सचिव आशुतोष पांडेय, टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा, शमीम अंसारी, स्वाधीन गुप्ता, अजय सोनी, अफसर खान सहित तमाम लोग शामिल रहे। महिलाओं की भी काफी उपस्थिति रही।