Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

नागाजी स्कूल की तिरंगा यात्रा से देशभक्तिमय हुआ माहौल

-तैयारी अमृत महोत्सव की

-लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल जन मानस तक पहुंचे छात्र

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारत सरकार के आह्वान पर घर-घर तिरंगा अभियान में नागाजी- माल्देपुर, बलिया के छात्रों ने विद्यालय प्रांगण से तिरंगा रैली निकाली। रैली का उद्देश्य जनपदवासियों में राष्ट्रीय भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागृत करना है। साथ ही हैंड बिल के माध्यम से आम जनमानस में राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में 11 से 17 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। ध्वज संहिता का पालन करते हुए घर, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। तिरंगा फहराते समय केसरिया रंग ऊपर हो। झंडों को समयावधि के बाद आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जाएगा, झंडा उतारने के बाद कोई भी नागरिक इसे फेकेंगा नहीं। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ खिलवाड़ न किया जाएं, हर घर पर झंडा विधिवत तरीके से लगाया जाना चाहिए। आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाया जाना निषेध है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking