अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न अवॉर्ड  से सम्मानित हुई अंजली तोमर 

शशिकांत ओझा

बलिया : वर्ष 2023 ने जाते जाते परिषदीय शिक्षिका अंजली तोमर को बड़ी उपलब्धि दे गया। शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश (भारत) और लुंबिनी विकास प्राधिकरण नेपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय  संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद बलिया की शिक्षिका अंजली तोमर को अंतरराष्ट्रीय टीचर रत्न के सम्मान से नवाजा गया।

प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर हनुमानगंज में कार्यरत सहायक अध्यापिका अंजली तोमर को अंतराष्ट्रीय टीचर रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डा विजय कुमार शाह और विशिष्ठ अतिथि चंद्रकेश गुप्ता मंत्री नेपाल सरकार थे।  

इस कार्यक्रम  में शिक्षा ,पर्यावरण,कला,साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने लोगो को सम्मानित किया गया  जिसमें भारत की ओर से उत्तरप्रदेश की अंजली तोमर सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर हनुमानगंज  बलिया को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर अंजली तोमर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मेरे लिए बहुत बड़ी है।