Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

नगर पंचायत बांसडीह के चेयरमैन के पति अरविंद सिंह ‘मंटू’ का निधन

-शोक में डूबा नगर

-लंबे समय से कीडनी की बीमारी से ग्रसित थे भाजपा नेता

शशिकांत ओझा

बलिया : आदर्श नगर पंचायत बांसडीह की नगर पंचायत चेयरमैन रेनू सिंह के पति अरविन्द कुमार सिंह का बुधवार को लीवर की बीमारी के कारण बलिया के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही कस्बे में पहुंची नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। शोक में डूबे परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने के लिए सैकड़ों नगरवासी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंच गए।

चेयरमैन प्रतिनिधि अरविंद सिंह की तबियत लंबे समय से खराब चल रही थी। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी एक पुत्र दो पुत्रियां छोड़ गए है। बुधवार की सुबह उनकी मृत्यु की सूचना से पूरे नगर में मातम पसर गया। उनका अंतिम संस्कार शिवरात्रि पोखरा स्थित मुक्ति धाम पर होगा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking