
-बोले केंद्रीय मंत्री
-लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया से भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर के लिए किया प्रचार
-भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय “झोपड़ी” पर प्रेस के साथियों संग किया वार्ता भी

शशिकांत ओझा
बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के लिए प्रचार करने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बलिया पहुंचे। श्री चौबे ने भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता किया। भारत सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने नीरज शेखर के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर सिफारिश की। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि लोककल्याण की सरकार चल रही है और उसकी तीसरी पारी शुरू होने वाली है।


भृगु की धरती से चंंद्रशेखर जी के पुत्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर चुनाव लड़ रहे हैं। धरती ने इस बार यह तय कर लिया है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। वर्तमान में कुछ सनातन धर्म का अपमान करने वाले राजनीति में सक्रिय दिख रहे हैं। मगर सनातन धर्म का अपमान करने वाले टिक नहीं सकते। हमें उस विकसित भारत में रहना है जो दुनिया में अपना विशेष स्थान रखे। इस महती कार्य के लिए नरेंद्र मोदी आवश्यक हैं। मोदी को मजबूत करने के लिए बलिया से नीरज शेखर जरूरी हैं। कहा नीरज शेखर को जनमानस ने बलिया से दिल्ली भेजने का निश्चय कर लिया है।


मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विपक्ष पर करारा प्रहार किया। पवन सिंह को भाजपा से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव के सवाल पर कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव जीत रहे हैं। हेलीकॉप्टर में केक काटने के सवाल पर कहा कि पप्पू और गप्पू की बैतरणी हवाई जहाज से भी पार नहीं होगी। चार जून को देश से विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है। प्रेसवार्ता के समय वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री ने नगर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंवाद भी किया।