Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सावन छपरा में हुआ आमजन के लिए अस्पताल, मैरिज हाल, लाइब्रेरी का शिलान्यास

-बेहतर सामाजिक कार्य

-ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया शाखा की प्रभारी पुष्पा दीदी ने कराया

-बहन समता दीदी ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : : बैरिया की धरती के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय शुक्रवार को और जुड़ गया। सावनछपरा में आमजन के लिए नारायण शिव प्रगति फाउंडेशन ने अस्पताल और मैरिज हाल का शिलान्यास किया। शिलान्यास ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया शाखा की प्रभारी पुष्पा दीदी ने कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन समता दीदी ने किया।

नारायण शिव प्रगति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार की माता जी ने विधिवत भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान ने पुष्पा दीदी ने भूमिपूजन कराया। वीरेंद्र कुमार ने उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि एक वर्ष के अंदर अस्पताल, मैरिज हाल, लाइब्रेरी और योगासेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। कहा कि ग्रामीणों और इलाकाई लोगों के लिए आज यह भूमिपूजन हुआ है। इस दौरान सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश अशोक सिंह कुशवाहा, सुधीर सिंह, शशिकांत ओझा, अनिल सिंह, विनायक मौर्य श, चंदन मौर्य आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking