Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अवलेश सिंह का गृह जनपद में प्रथम आगमन 03 को

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद बलिया के विधानसभा क्षेत्र फेफना अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगहरा के मूल निवासी वरिष्ठ सपा नेता अवलेश सिंह का समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद गृह जनपद में प्रथम आगमन 03 अगस्त को हो रहा है। राष्ट्रीय सचिव के प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जोर शोर से उनकी अगुवाई व स्वागत अभिनंदन करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी से अपनी राजनीतिक शुरुआत करने वाले अवलेश सिंह ने बाद में जनता दल यूनाइटेड के साथ अपना नाता जोड़ा और प्रदेश उपाध्यक्ष की हैसियत से काम करने लगे। उत्तर प्रदेश में जदयू का जनाधार बेहतर करने के बाद लोकसभा चुनाव के ठीक पहले जब जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया तो अवलेश सिंह ने जदयू का त्याग दिया और वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उन्हें लोकसभा क्षेत्र बलिया और सलेमपुर का संयोजक बनाया। सलेमपुर और बलिया में समाजवादी पार्टी को विजय मिली। चुनाव बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवलेश सिंह को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय सचिव बनाया। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अवलेश सिंह का बलिया में प्रथम आगमन 26 जुलाई को हो रहा है। अवलेश सिंह के स्वागत की तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है। अवलेश सिंह का गृह जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा अभिनंदन अद्वितीय होगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking