अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

ब्राह्मण समाज का हमेशा ही अपमानित करती है भाजपा : अवलेश सिंह

-बोले सपा के राष्ट्रीय सचिव
-ब्राह्मण समाज को शुरू से पूजती रही है सपा, आगे भी करती रहेगी
-भाजपा सरकार पर जमकर बरसे, कहा 2027 में करेंगे सूपड़ा साफ

शशिकांत ओझा

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवधेश सिंह ने एसआई परीक्षा के प्रश्न पर प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा भाजपा शुरू से ही ब्राह्मण समाज का अपमान करती रही है। जोर देकर कहा समाजवादी पार्टी ही ब्राह्मण समाज को पूजती रही है और आगे भी पूजती रहेगी। सपा ही ब्राह्मण समाज का सम्मान बढाएगी‌। सपा के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा सरकार को जमकर धोया और कहा 2027 में यूपी से हम सूपड़ा साफ करेंगे।

मान्यवर कांशीराम की जयंती कार्यक्रम में सहभागिता को बलिया पधारे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा और तंज कसा। सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कितनी विडंबना है नरेंद्र और सलेंडर दोनों गायब हो गए हैं। भारत सरकार की विदेश नीति पर प्रहार करते हुए सपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा सिलेंडर दिक्कत इसी वजह से है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मुलाकात को वैसे तो शिष्टाचार मुलाकात ही बताया पर मजा लेते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की तो लाइन लगी है सपा से मिलने कै, कारण सपा का सुपड़ा साफ हो रहा है।