Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

आजमगढ़ में सपा भाजपा बसपा ने झोंकी अपनी अपनी ताकत

-लोकसभा उपचुनाव

-23 जून को होना है मतदान, निरहुआ, धर्मेंद्र और जमाली की प्रतिष्ठा मैदान में

बलिया : आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद हो रहे उपचुनाव में फिर भाजपा सपा और बसपा ने ताकत झोंक दी है। 23  जून को वहां मतदान होना है। भाजपा से दिनेश लाल यादव निरहुआ, सपा से धर्मेंद्र यादव और बसपा से गुड्डू जमाली मैदान में हैं। सभी की प्रतिष्ठा मैदान में है।

भाजपा सपा और बसपा तीनों दलों ने अपनी ताकत को आजमगढ़ जीतने में लगा दिया है। देखना है 23 जून को ऊंट किस करवट बैठता है। विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा की राजनीति करने का निर्णय लिया और आजमगढ़ सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद से ही यहां उपचुनाव निश्चित हो गया। भाजपा ने पुनः इस सीट से भोजपुरी के गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को ही मैदान में उतारा। सामान्य चुनाव में भी निरहुआ ही अखिलेश के सामने थे। समाजवादी पार्टी ने भी इस सीट को अपनी सीट मानते हुए उपचुनाव में अपने पारिवारिक सदस्य बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। भाजपा और सपा ने चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है। सपा और भाजपा के गणित को बिगाड़ निर्णय को अपने पक्ष में करने के लिए गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। तीनों उम्मीदवार आजमगढ़ के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मनोयोग से जुटे हैं। देखते हैं कौन उम्मीदवार और राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में सफल होते हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking