Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

दिखिए आजमगढ़ की जनता निरहुआ को ‘सटाती’ है फिर ‘हटाती’ है

-संसदीय उपचुनाव

-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से रिक्त सीट पर हो रहा चुनाव

-समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और बसपा से गुड्डू जमाली का दावा भी मजबूत

बलिया : आजमगढ़ में लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है। देखना है आजमगढ़ की जनता (मतदाता) भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को इस बार सटाती है या फिर हटाती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है जिसपर मतदान हो रहा है। सपा के खाते में रही इस सीट पर सपा ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने भी गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। दोनों उम्मीदवारों का पलड़ा भारी दिख रहा है।

सामान्य संसदीय चुनाव 2019 में आजमगढ़ की संसदीय सीट बड़ी हाट रही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां स्वयं उम्मीदवार थे। भाजपा ने अखिलेश यादव के विरुद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को राजनीति में लांच करते हुए उतारा। चुनाव अखिलेश यादव के पक्ष में ही रहा। 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत गए। अखिलेश ने तय किया कि अब वे विधानसभा की राजनीति करेंगे और उन्होंने आजमगढ़ सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया। सीट रिक्त हुआ तो निर्वाचन आयोग ने यहां उपचुनाव करा रहा है और सपा ने पूर्व सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने फिर निरहुआ पर ही दाव खेला है। बसपा ने भी भारी जनाधार वाले गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। देखना है कि सपा की यह सीट सपा के खाते में ही रहती है या परिवर्तन होता है। निरहुआ को आजमगढ़ की जनता सटाती है या फिर हटाती है देखना रोचक होगा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking