





शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद के समस्त राजस्व/ चकबंदी न्यायालय के साथ-साथ राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार के कार्य का समय में 01 मई से 30 जून तक बदलाव किया गया है। उक्त आशय की जानकारी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दी है।
बताया समय प्रातः 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रातः 09:30 बजे से 10 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी अनुमन्य है। जिसके बाद 01 जुलाई से न्यायालय एवं अभिलेखागार का समय पूर्व की भांति प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगा। कार्यालय समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।





