अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बैरिया पुलिस ने पिकप में पकड़ा 17 लाख की 270 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

-पुलिस को सफलता
-प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने कार्यभार संभालते ही शराब माफियाओं को दिया चोट

शशिकांत ओझा 

बलिया : बिहार से सटे जनपद के बैरिया थाने की कमान संभालते ही प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने शराब माफियाओं की मंशा पर प्रहार करते हुए संदेश दिया है कि अब इस रास्ते शराब बिहार नहीं जाएगी। पुलिस ने सोमवार को लगभग,17 लाख रूपए की अवैध अंग्रेजी शराब (270 पेटी) बरामद किया। शराब माफिया तो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा पर पिकप चालक गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया पुलिस को विपिन सिंह की अगुवाई में बड़ी सफलता मिली। बैरिया पुलिस टीम को शोभाछपरा की तरफ से अशोक लीलेन्ड पिकअप तेजी से आता हुआ दिखाई दिया। टार्च की रोशनी से पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो वह तेज रफ्तार में शंकर नगर की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए अंततः दबोच लिया। पिकप चालक अपने आपको को पुलिस द्वारा चारो तरफ से घिरा देख पिकप को रोक दिया, पिकअप पर बैठा एक व्यक्ति कूद कर अंधेरे का फायदा ऊठाकर भागने में सफल रहा। पिकप चालक को पिकअप पर ही पकड़ लिया गया, जिससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम चन्दन सिंह यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी ग्राम तपनी पोस्ट जनऊपुर थाना सुखपुरा बताया। भागे हुए व्यक्ति का नाम पूछा गया तो विकेश पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम खवासपुर थाना खवासपुर जिला भोजपुर बिहार बताया। पिकप को चेक किया गया तो उसमें विभिन्न ब्रांड की 270 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 2350.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत लगभग 16,75,200 रुपए आंकी गई। गिरफ्तार चालक की जानकारी के मुताबिक पुलिस बड़े शराब माफियाओं की पकड़ में जुट गई है।