Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य का पुत्र हुआ गायब

भाजपा नेता का गायब पुत्र

-अपहरण की आशंका

-जिला पंचायत सदस्य मीरा देवी का पुत्र है विकास वर्मा, घर से स्कूल कह कर निकला था घर से

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शंकरदानी वर्मा और जिला पंचायत सदस्य मीरा देवी का पुत्र विकास वर्मा रहस्यमय तरीके से घर से गायब है। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला है। विकास सोमवार को स्कूल में काम बतकर घर से निकला था और वापस नहीं आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दिया है।

सुखपुरा कस्बा निवासी शंकर दानी वर्मा का पुत्र विकास वर्मा का अब तक कुछ पता नहीं चलने से परिवार के लोग परेशान है। विकास वर्मा सोमवार से ही रहस्यमय परिस्थिति में गायब है। विकास की मां मीरा देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को घर से स्कूल में कुछ काम होने की बात बता कर विकास गया था, पर अब तक लौटा नहीं। सनद रहे विकास के माता-पिता दोनों भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल में जुटी है। बुधवार दोपहर बाद तक अभी विकास का कोई सुराग नहीं मिला था।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking