Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नौ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र एक गांव में एक नौ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया है।

फेफना थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ वर्षीय बालिका के साथ उसके पड़ोसी 14 वर्षीय किशोर द्वारा 20 जनवरी को बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर 14 वर्षीय किशोर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking