Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम के अमर सपूत वृन्दावन तिवारी

-चितबड़ागांव बलिदान दिवस

 शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  23 अगस्त 1942 में स्वतन्त्रता आन्दोलन में अपनी शहादत देने वाले नगर पंचायत चितबड़ागांव के अमर शहीद वृन्दावन तिवारी के बलिदान को नमन करने हेतु बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पान्डेय ने कहा कि लाखों रणबांकुरों के बलिदान से मिली आजादी को सुरक्षित रखने के लिए जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र वाद से ऊपर उठकर सभी भारतीय को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

चितबड़ागांव बाजार स्थित शाहिद वृंदावन तिवारी स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं की मांग पर नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बलिदान दिवस के इस कार्यक्रम को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह सुमन, पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोती चन्द गुप्ता, प्रभु शंकर तिवारी ने सम्बोधित किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू केशरी, सभासद शिवमंगल सिंह, राजेन्द्र मिश्र, राम मोहन सिंह, विनय तिवारी, ज्ञान प्रकाश सिंह, अमित वर्मा, अखिलेश सिंह, सभासद प्रतिनिधि मन्नू राईन, पिन्टू चौरसिया, मनोज कुमार, शिक्षक अम्बरीष तिवारी, कमलेश सिंह, शिवमंगल सिंह शिक्षक, रमेश चन्द्रा, ओमप्रकाश वर्मा, आंनद सिंह, सतीश उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, अभिराम त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हरि नारायण हलचल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों एवं विशिष्ट अतिथि को चेयरमैन अमरजीत सिंह एवं पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। अध्यक्षता निखिल तिवारी एवं संचालन पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह ने किया। शहीद वृन्दावन तिवारी के प्रपौत्र संजय उपाध्याय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking