Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

दक्षिण अफ्रीका डरबन में बलिया के लाल का कमाल, रचा इतिहास जीता स्वर्ण पदक

-11वीं कामनवेल्थ कराटे

-67 किग्रा भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रचा गोल्डेन कीर्तिमान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : दक्षिण अफ्रीका के डरबन में चल रहे 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए बलिया के लाल युवराज सिंह यादव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंग्लैंड के मान्क ल्यूक को 0-4 से हरा गोल्ड मेडल जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है। युवराज बलिया के हरपुर मिढ्ढी निवासी हैं और परिषदीय अध्यापक योगेंद्र सिंह यादव के सुपुत्र हैं।

अंडर 21 आयु वर्ग के 67 किग्रा.भारवर्ग में युवराज सिंह यादव ने फाइनल राउंड में एक तरफ जहां इंग्लैंड के मॉन्क ल्यूक को 0–4 से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा ने उक्त जानकारी दी। सूचना प्राप्त होते ही खिलाड़ियों और खेल संघों में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष इंजी.अरूण कुमार सिंह, सचिव धीरेन्द्र शुक्ला, पंकज कुमार सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, एड. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. अखिलेश सिन्हा, राजेश कुमार गुप्ता, आरिफ हुसैन, सुशील उपाध्याय, सावन सर, डा. समित सिन्हा, डा.अरुण सिंह गामा, प्रमोद सर्राफ, रो. हर्ष श्रीवास्तव आदि ने युवराज को शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिशन के अध्यक्ष सिहान बाल कृष्ण मूर्ति ने विजेता खिलाड़ी की उपलब्धियों पर हर्ष जताते हुए बताया की जनपद के खेल इतिहास में यह पहला मौका है जब बलिया को कॉमनवेल्थ में पर स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।

बलिया के हनी सोनी को भी कांस्य पदक

11 वीं कामनवेल्थ गेम में भारत का प्रतिनिधित्व करने गए बलिया के चार खिलाड़ियों में युवराज ने स्वर्ण पदक जीता तो हनी सोनघ ने भी कांस्य पदक भारत की झोली में डाला। हनी सोनी को साऊथ अफ्रीका के खिलाड़ी एंजेल ब्रेक्स से रोमांचक मुकाबले के बाद कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। जनपद के चार खिलाड़ियों में से अभी गरिमा सिंह और करन सिंह का परिणाम आना शेष है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking