
-बिहार विधानसभा चुनाव 2025
-दरभंगा लोकसभा की सभी छह सीटों पर लहराया भाजपा का पताका, जीते भाजपा उम्मीदवार
-पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक केतकी सिंह और पूर्व विधायक संजय यादव जमें थे वहां

शशिकांत ओझा
बलिया : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का कमाल तो दिखा ही लोकसभा क्षेत्र दरभंगा में बलिया भाजपा के रत्नों का भी जलवा दिखा। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक केतकी सिंह और पूर्व विधायक संजय यादव ने प्रवास चुनाव में लंबे समय लंबे समय प्रवास कर वहां की सभी छह सीटों को राजग की झोली में डाल दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी टीम ने विधानसभा चुनाव के लिए 40 लोगों का चयन किया और उन्हें प्रवासी प्रभारी बनाया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी को भी इस टीम में जगह मिली और उन्हें लोकसभा क्षेत्र दरभंगा का प्रभारी बनाया गया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ बिहार चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व विधायक संजय यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया) और विधायक केतकी सिंह को भी यहीं तैनात कर दिया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक संजय यादव और विधायक केतकी सिंह दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में जम गए। संगठन से लेकर क्षेत्र में अपने राजनीतिक अनुभव का इस्तेमाल करते हुए तीनों ने दरभंगा लोकसभा क्षेत्र की आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों को राजगमय कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के सभी सीटों पर चुनाव हुआ। मतगणना के बाद वहां बलिया के भाजपा रत्न उपेंद्र तिवारी, केतकी सिंह और संजय यादव का जलवा दिखा और सभी विधानसभा अलीपुर, दरभंगा सदर, दरभंगा ग्रामीण, बेनीपुर, बहादुरपुर, गौरा बौराम को राजग (भाजपा) की झोली में डाल दिया। भाजपा के बिहार में चमके स्टार में उपेंद्र तिवारी, केतकी सिंह और संजय यादव भी कोहिनूर हीरा की तरह चमक रहे हैं।





