
-68वीं विद्यालयी खेल प्रतियोगिता
-लखनऊ में आयोजित गोला प्रक्षेपण की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

शशिकांत ओझा
बलिया : 68वीं विद्यालयी खेल प्रतियोगिता की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के एथलेटिक्स गोला प्रक्षेपण में सिल्वर मेडल जीतकर बलिया के लाल कृष्ण सिंह के जिले की खेल सफलता के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। बलिया जिले के लाल कृष्ण सिंह ने जनपद सहित मंडल आजमगढ़ और प्रदेश का नाम रौशन किया है।
जनपद के इंद्राशानी कुंवर इंटर कॉलेज भीमपुरा नंबर 1 के इस होनहार विद्यार्थी खिलाड़ी ने लखनऊ में चल रही राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद बलिया, मंडल आजमगढ़ तथा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करके प्रदेश का मान बढ़ाया हैl इसके लिए जनपद के देवेंद्र कुमार गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया, रामाश्रय यादव सहजिला विद्यालय निरीक्षक, ओम प्रकाश यादव प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सिधौना, प्रधानाचार्य इंद्रासनी देवी इंटर कॉलेज, जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश प्रसाद, जिला क्रीड़ा प्रभारी प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार तिवारी आदि ने शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।