

-चर्चा राजनीति की
-भारतीय जनता पार्टी में उपर से नीचे आने वाले पहले जिले के हैं पहले नेता
-भाजपा हाईकमान में इनकी मजबूत पकड़ का सभी लोग मानते हैं लोहा

शशिकांत ओझा
बलिया : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना तो 2027 में है पर पार्टी सहित सभी कार्यकर्ता अभी से चुनावी मोड में दिख रहे हैं। जगह जगह अब विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर चर्चा प्रारंभ हो गई है। बात जनपद बलिया की करें तो यहां की स्थिति विषम ही है। जनपद का हर ठीक ठाक नेता खुद को नरेंद्र मोदी और अमित शाह समझने लगा है। आमजन सहित पार्टी के ठीक ठाक लोग भी जिले के अमित शाह से खुद परेशान दिख रहे हैं। जिले में पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव अभी चुप्पी साधे दिख रहे हैं पर चर्चा है कि मिशन 2027 में वह बलिया भाजपा के रिंग मास्टर बनेंगे और पार्टी का काम करेंगे।
सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव की भाजपा में पकड़ सभी जानते हैं। जिले में उपर से नीचे आने वाले वे पहले नेता हैं। संजय यादव भाजपा संगठन में बहुत मजबूत हैं और भाजपा के जबरदस्त कैडर हैं। संजय यादव की दिल्ली और लखनऊ में बड़े राजनेताओं संग मुलाकात को देख सभी लोग यह सोचने और कहने पर विवश हो गए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में संजय यादव का जलवा लोगों को दिखेगा। लोग तो यहां तक कहने लगे हैं कि असली रिंग मास्टर संजय यादव ही होंगे कोई अपनी ताकत चाहे जितना दिखा दे।






