Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ के दृष्टिगत लखनऊ- छपरा तक 27 फेरा चलेगी वंदे भारत

-भारतीय रेल का तोहफा
-27 मार्च से 26 अप्रैल तक मंगलवार छोड़कर होगा परिचालन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने लखनऊ-छपरा 27 फेरा वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 27 मार्च से 26 अप्रैल तक संचालित होगी। मंगलवार को ट्रेन नहीं है।

भारतीय रेल से जारी जानकारी के मुताबिक 02270 और  02269 वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ छपरा विशेष गाड़ी का संचलन 27 मार्च से 26 अप्रैल, तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को 27 फेरों के तक निर्धारित है। 02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत विशेष गाड़ी लखनऊ से 14.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16.07 बजे, वाराणसी जं. से 18.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, बलिया से 20.25 बजे, सुरेमनपुर से 20.57 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत विशेष गाड़ी छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.01 बजे, वाराणसी जं. से 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से 04.50 बजे छूटकर लखनऊ 06.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वंदे भारत के कुल 08 कोच लगाये जाएंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking