
शशिकांत ओझा
बलिया : नेशनल कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सनबीम स्कूल बलिया के हनी सोनी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश, जनपद और स्कूल का नाम रौशन किया है।


दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम मेँ 16 दिसम्बर से 19 तक आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में बलिया सोतोकान कराटे एसोसिएशन एवं सनबीम स्कूल अगरसंडा के 10वीं के छात्र 17 वर्षीय हनी सोनी (54 किलो) ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतकर बलिया व जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया हैँ।


एसोसिएशन के सचिव एलबी रावत ने बताया की जिले मेँ पहली बार स्कूल गेम्स मेँ एक मात्र पहला गोल्ड मेडल जीतने वाला हनी पहला खिलाडी हैँ। खिलाडी सनबीम स्कूल मेँ कोच एवं बलिया सोतोकान कराते एसोसिएशन के सीनियर खिलाडी कमल यादव के देख रेख मेँ प्रशिक्षण लेते है।


इनके पदक जितने पर प्रमोद सर्राफ, डा. अरुण सिंह “गामा”, रमेश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया तथा जनपदीय विद्यालय क्रीड़ा सचिव बलिया दिनेश प्रसाद, सुमित पाठक, वारिश अली, अभिषेक सिंह गिलू, अर्जुन पाण्डेय, कृष्णमोहन यादव आदि ने हार्दिक बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।






