अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नववर्ष का तोहफा : बलिया से पटना के लिए नियमित ट्रेन

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के दृष्टिगत यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बलिया को नववर्ष का तोहफा दिया है। रेल प्रशासन ने 05297 05298 बलिया पाटलिपुत्र बलिया विशेष गाड़ी का संचालन पाटलिपुत्र और बलिया से निर्धारित किया है। उक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। 

गाड़ी सं-05298 बलिया-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी 10 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी। बलिया से दिन में एक बजे प्रस्थान करेगी। सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन शाम पौने छह बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। ट्रेन 10 जनवरी को ही सुबह सवा आठ बजे उसी दिन पाटलिपुत्र से प्रस्थान करेगी। उधर से भी ट्रेन उसी क्रम में सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए बलिया पौने एक बजे दिन में बलिया पहुंचेगी। विशेष गाड़ी में 08 मेमू रेक से 31 मार्च तक चलाई जाएगी।