
-जिले में अनूठी शुरुआत
-जिला अस्पताल से मिले पहले शव को दिया सम्मान, परिवहन मंत्री भी शामिल
-डा. अरुण सिंह “गामा” के कंधे पर है जनपद की यह अहम जिम्मेदारी

शशिकांत ओझा
बलिया : देव सेवा समिति मिल रोड परदहां मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम संस्था ने बलिया जनपद में भी अपने अनूठे कार्य की शुरुआत करी। जनपद में अब कोई भी शव लावारिस नहीं होगा। ऐसे प्रत्येक शव का वारिस देवाश्रम संस्था होगी और सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करेगी। सोमवार को जिला अस्पताल से मिले पहले लावारिस शव का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी इस पुनीत अभियान की शुरुआत और शवयात्रा में शामिल हुए।

देवाश्रम संस्था के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने बताया कि संस्था प्रत्येक लावारिस शव का वारिस बनेगी। जिला अस्पताल में मिले शव से अभियान की शुरुआत हो रही है। बताया कि जनपद में इस कार्य की जिम्मेदारी संस्था ने सनबीम स्कूल के प्रबंध निदेशक डा अरुण सिंह गामा के कंधे पर दी है। जिला अस्पताल से मिले शव का बड़े ही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ उस शव की अंतिम यात्रा निकली। इस पुनीत कार्य में पीएन सिंह, डा. अरुण सिंह गामा, रजनीकांत सिंह, सुरेंद्र यादव, अशोक सिंह, सीएमएस डा. सुजीत यादव, सुरजीत सिंह परमार, धर्मेंद्र सिंह, विजेंद्र दूबे सहित दर्जनों विशिष्ट जन सम्मिलित हुए।





