
-तीन को मुख्यमंत्री
-जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने विधायक केतकी सिंह के सात किया निरीक्षण
-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी बांसडीह


लालबाबू पांडेय
बांसडीह (बलिया) : नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बांसडीह आयोजन स्थल पर अधिकारियों की प्रशासनिक गतिविधियां बहुत तेज हो गई हैं। व्यवस्था प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, पुलिस कप्तान एस आनन्द ने विधायक केतकी सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का पुनः निरीक्षण सोमवार को किया।

कार्यक्रम को लेकर ब्लाक से लेकर तहसील के कर्मचारी सभास्थल पर कैंप कर वहां की व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे हैं। एक बार सभास्थल पर फिर विधायक के साथ पंहुचे डीएम एसपी व एडीएम ने पूरे मैदान का निरीक्षण कर मंच से लेकर वाहन, विश्राम स्थल व अन्य तकनीकी बिंदुओं पर संबंधित अधीनस्थों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वृहद तैयारियों को लेकर सभास्थल पर लगने के लिये बस्ती जनपद से टेंट पांडाल व अन्य उपकरणों की खेप बांसडीह पहुचीं है।

बड़े पैमाने पर बनने वाले सभास्थल व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को पूर्व में भी व्यवस्था देने वाले टेंट हाउस के साजो सामान के साथ इसे व्यवस्थित करने के लिये सैकड़ों की संख्या में सीतापुर जनपद से मजदूरों और तकनीकी जानकारों की टीम बांसडीह पहुचीं है। आयोजन को लेकर बड़े स्तर की तैयारियां की जा रहीं है।
