Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिलाध्यक्ष ने संगठन के गोरक्ष प्रांताध्यक्ष को दिखाया सीएम कार्यक्रम स्थल

-वरिष्ठों ने किया निरीक्षण

-विधायक केतकी सिंह के आवास पर हुई तैयारी के निमित्त बैठक भी

लालबाबू पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बांसडीह में तीन नवम्बर को कार्यक्रम निश्चित हुआ है। भाजपा और जिला प्रशासन अपनी अपनी तैयारियों में मनोयोग से जुटा है। शनिवार को इसी क्रम में भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने जिलाध्यक्ष संजय यादव व विधायक केतकी सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधायक केतकी सिंह के मैरीटार आवास पर तैयारी के निमित्त एक बैठक भी हुई। 

कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर उनको आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया हैं। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं का अभिनंदन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल कराना सुनिश्चित करने को कहा।

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि महिला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा तथा हजारों महिलाएं शामिल होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि महिला सम्मेलन पूर्वाचल का ऐतिहासिक सम्मेलन होगा।

इस मौके पर विनोद शंकर दूबे, जयप्रकाश साहू, नागेंद्र पांडेय, विश्राम सिंह, भोला सिंह बघेल, गुड्डू सिंह,  प्रतुल ओझा, नीतिश पाण्डेय रंजन, अभिजीत तिवारी बब्लू, अरुण सिंह, राजू दूबे, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking