Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

माघ पूर्णिमा पर माल्देपुर गंगा घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

धार्मिक अनुष्ठान

-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल संग सैकड़ों ने की सहभागिता

-माल्देपुर गंगा घाट के विकास की हुई घोषणा भी, माल्देपुर मोड़ से घाट तक बनेगी पक्की सड़क

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माघ माह की पूर्णिमा तिथि (रविवार) को नगर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। आयोजन में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल सहित दर्जनों विशिष्ट जनों ने सहभाग किया। पूर्णिमा तिथि पर माल्देपुर गंगा घाट के विकास की भी घोषणा मंत्री द्वारा विस्तार से कही गई।

गंगा आरती रविवार को दिन में आयोजित हुई। इस दौरान गंगा नदी में स्नान को जुटे हजारों स्नानार्थी भी गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान आरती टीम ने बड़ी भव्यता से आरती किया। गंगा आरती के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि माल्देपुर गंगा घाट पर पक्का घाट निर्मित होगा। महिलाओं की सुविधा का भी ख्याल रखा जाएगा।

महिलाओं के लिए शौचालय और चेंज रुम भी बनाया जाएगा। कहा कि माल्देपुर मोड़ से गंगा घाट तक पक्की सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि मेरी विधायक निधि, सांसद नीरज शेखर और मस्त जी सहित विधायक संग्राम सिंह यादव की निधि से आवश्यकता के मुताबिक धन लेकर सड़क निर्माण को कराइए। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि एक माह के अंदर सड़क निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, नगरपालिका के भाजपा नेता राजेश कुमार गुप्ता, अभिषेक सोनी मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking