Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

उर्वरक एवं बीज संबंधित शिकायत के लिए कृषि विभाग ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

-जिला कृषि अधिकारी का फरमान
-कहा किसान हित के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है विभाग और जिला प्रशासन
-किसानों को दिलाया भरोसा जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


शशिकांत ओझा


बलिया : जनपद के कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक निर्धारित मूल्य पर बिना किसी टैगिंग के उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उर्वरक एवं बीज से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण के लिए जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 7839882474 है। उक्त आशय की जानकारी जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने दी है ।


जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसान उर्वरक एवं बीज से सम्बन्धित समस्याओं के निवारण हेतु किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से साय 06 बजे तक फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और समस्या बता सकते हैं। कहा कंट्रोल रूम के अतिरिक्त किसान अपनी समस्याओं से अपर जिला कृषि अधिकारी को उनके मोबाइल 9565154072 पर भी अवगत करा सकते हैं। साथ ही विकास खण्ड स्तर पर किसान अपनी समस्याओं से सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को अवगत करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में उर्वरकों की कमी नहीं है। उर्वरक प्रचुर मात्रा में उपलबा है। लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धता पर्याप्त है। डीएओ ने अवगत कराया कि जनपद के समी उर्वरक रिटेलर्स को निर्देशित कर दिया गया है कि प्रत्येक उर्वरक प्रतिष्ठान पर स्टाक व रेट बोर्ड लगाना अनिवार्य है। जिस पर प्रत्येक दिन उर्वरक स्टाक तथा विक्रय दर का अकंन किया जाएगा। प्रत्येक उर्वरक प्रतिष्ठान पर प्रमाणित स्टाक एवं वितरण रजिस्टर सखना अनिवार्य है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking